- Hindi News
- National
- Nagda News Mp News The Daughter Was Beaten Up In Her In Law39s House When She Came To Take Father Son Attack With Sword And Log
बेटी से ससुराल में मारपीट, पिता-पुत्र लेने पहुंचे तो तलवार व लट्ठ से हमला
चार लोगों पर प्रकरण दर्ज, तीन गिरफ्तार
ससुराल वाले बहन से मारपीट कर रहे थे। जब भाई को पता चला तो वह अपने पिता के साथ रविवार रात 9.30 बजे लेने उसके घर जा पहुंचा। इस बात से नाराज बहन के ससुराल वालों ने उन पर तलवार व लट्ठ से हमला कर दिया। घटना गांव नायन की है। मामले में बिरलाग्राम पुलिस ने 4 लोगों पर धारा 324, 323, 294, 506, 34 आईपीसी में प्रकरण दर्ज किया है।
बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक भाटपचलाना थाने के गांव मसवाड़िया निवासी राजेंद्रसिंह सोलंकी की बहन सोना कुंवर का विवाह करीब 12 साल पहले नायन निवासी मानसिंह पिता बनेसिंह से हुआ था। 4-5 दिन से सोना कुंवर से ससुराल वाले मारपीट कर रहे थे। सोना कुंवर ने यह बात भाई राजेंद्र सिंह को बताई तो वह रविवार रात 9.30 बजे उसे लेने पिता शंकरसिंह के साथ नायन पहुंचा। यहां जब शंकरसिंह ने बेटी को ले जाने की बात कही तो मानसिंह, उसके दो भाई रतनसिंह, कमल सिंह व काका सुरेश सिंह ने हमला कर दिया। घटना में राजेंद्रसिंह के हाथ में तलवार लगी तो सिर पर लट्ठ। शंकरसिंह व सोना कुंवर को भी चोट अाई। बिरलाग्राम पुलिस ने राजेंद्रसिंह की शिकायत पर मानसिंह, रतनसिंह, कमल सिंह व सुरेश सिंह पर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी कमल फरार हैै, जबकि शेष सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घायल राजेंद्रसिंह व सोना कुंवर घटना बताते हुए।