गांधीग्राम कॉलोनी के पीछे गंदगी का अंबार
_photocaption_नागदा | न्यू आदर्श गांधी ग्राम कॉलोनी स्थित जन्मेजय अपार्टमेंट के पीछे मौजूद खाली भूमि पर गंदगी पसरी पड़ी है। कॉलोनी में नपा सफाई कर्मी द्वारा कचरा एकत्र करने नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते रहवासी घरों से निकलने वाले कचरे को अपार्टमेंट की खाली भूमि पर फेंक रहे हैं। कचरा फेंके गए स्थान पर मवेशी विचरण कर रहे हैं।*photocaption*