काॅलेज चलो अभियान को लेकर प्राचार्य ने हायर सेकंडरी प्राचार्यों के साथ बैठक की
भास्कर संवाददाता | बड़नगर
काॅलेज चलो अभियान को लेकर पीजी कॉलेज में हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. अजय भार्गव ने की।
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत क्षेत्र के शासकीय एवं निजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए शासन के निर्देशों के बारे में समझाया गया। साथ ही कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने को कहा गया। बैठक में प्राचार्य डाॅ. भार्गव ने कहा कॉलेज के लिए चल रहे प्रोजेक्ट के तहत नए शैक्षणिक सत्र वर्ष 2019-20 में नव प्रवेशित बच्चों की संख्या 10 प्रतिशत बढ़ाना है। इसके लिए काॅलेज में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवश्यक बातों से अवगत कराया। बैठक की रूपरेखा प्रभारी प्रो. प्रेमचंद त्रिवेदी ने रखी। बैठक को प्रो. लक्ष्मण चेलाणी ने संबोधित किया। बैठक में महेशचंद्र शर्मा, मांगीलाल वास्कले, मधुसूदन गौड़, भरतलाल पाटीदार, आरएस परमार, बीएस राठौर, गौरव वैष्णव आदि मौजूद थे।