पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagda News Mp News The Temporary Gaushala Constructed In The Municipality Of The Municipality Was Locked Due To Lack Of Fodder And Water As A Result Cattle Are Roaming The Streets

नगर पालिका की मेहतवास में बनी अस्थायी गोशाला में चारा और पानी नहीं हाेने से ताला लगा, नतीजा सड़कों पर घूम रहे हैं मवेशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेहतवास में चंबल किनारे अक्टूबर 2019 में बनाई गई नगर पालिका की अस्थाई गोशाला पर ताला लग गया है। आवारा मवेशियों से शहर को निजात दिलाने के लिए एसडीएम आर.पी. वर्मा के हस्तक्षेप पर नपा सीएमओ ने यहां 18 बीघा भूमि पर तार फैंसिंग कर अस्थाई गोशाला का निर्माण कराया था, मगर पांच माह से गोशाला खाली पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक मवेशियों के चारे-पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गोशाला पर ताला लगाना पड़ा है।

दरअसल आवारा मवेशियों को शहर की सड़कों से हटाकर अस्थाई गोशाला में रखे जाने की योजना थी। अक्टूबर 19 में निर्माण होने के बाद एक दिन मवेशी को यहां रखा गया। कुछ दिन तो सब ठीक चला, कर्मचारियों ने मवेशी पकड़ो अभियान चलाकर गोशाला में भेजा भी, मगर चारा और पानी के साथ शेड उपलब्ध नहींं होने से यह व्यवस्था बिगड़ गई। मवेशी यहां बीमार होने लगे तो नपा ने यहां ताला जड़ दिया। नपा सीएमओ सतीश मटसेनिया का कहना है कि अस्थाई गोशाला के लिए महज 1 लाख का बजट निर्धारित था, यह राशि तार फैंसिंग और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च हो चुकी है। अब नपा में बतौर प्रशासक एसडीएम पदस्थ है। उनसे इस संबंध में चर्चा कर दोबारा गाेशाला का संचालन शुरू करने के लिए मार्गदर्शन मांगेंगे। साथ ही इसके लिए बजट का निर्धारण भी कराया जाएगा।

सीएमओ से जानकारी लेकर बताऊंगा

आर.पी. वर्मा, एसडीएम, नागदा

इन क्षेत्रों में लगता है मवेशियों का जमावड़ा : सब्जी मंडी, पाड्ल्याकलां, बायपास मार्ग, पुराना बस स्टैंड, न्यू ओवरब्रिज, कोटा फाटक ओवरब्रिज, उत्कृष्ट सड़क इंगोरिया रोड, उत्कृष्ट सड़क खाचरौद नाके पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगता है। आए दिन मवेशियों का झुंड आपस में भिड़कर रास्ता बाधित करते हैं। कई बार यह राहगीरों को चोटिल भी कर चुके हैं।
खबरें और भी हैं...