पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahidpur News Mp News To Increase The Water Level Of The Land Constructed A Blotting Pit

भूमि का जलस्तर बढ़ाने के लिए सोख्ता गड्ढे का निर्माण किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गर्मी के मौसम में जलस्त्रोतों में नहीं आएगी पानी की कमी

लक्ष्य युवा मंडल के सहयोग व नेहरू युवा केंद्र उज्जैन के तत्वावधान में ग्राम खेड़ामद्दा में सोख्ता गड्ढे का निर्माण किया गया। जिससे बारिश के मौसम में संरक्षण किया जा सके। प्रतापसिंह सोलंकी ने बताया भारत सरकार की योजना के तहत ग्रामीणों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए सोख्ता गड्ढे का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गांव में एक गड्ढ़ा खाेदकर उसे प्लास्टिक के ड्रम से सुरक्षित किया गया। इससे उसमें गंदगी न फैलेगी। वही इस गड्ढे के जरिए बरसात का पानी एक जगह इकट्ठा होकर सीधे जमीन के अंदर चला जाएगा। इससे गर्मी के दिनों में भी भूमि का जलस्तर बरकरार रहेगा। साथ ही ट्यूबवेल, तालाब, कुएं आदि जलस्स्रोतों में भी पानी लंबे समय तक जलस्तर की स्थिति बनी रहेगी और गांव में जलसंकट की समस्या नहीं होगी।

नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अभिलाष महस्के, सरपंच विक्रमसिंह ने ग्रामीणों को जलसंरक्षण के लिए सोख्ता गड्ढे का निर्माण कर ग्रामीणों को जलसंरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गांव के युवा, पंचायत सचिव सहित ग्रामीण मौजूद थे। आभार मेहरबानसिंह सोलंकी ने माना।

खबरें और भी हैं...