ट्रेनिंग ली अब तैयार करेंगे मार्किंग सूची
प्राधिकृत कर्मचारियों काे मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण
नगरीय निकाय चुनाव काे लेकर तैयारियाें का दाैर शुरू हाे चुका है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्राधिकृत कर्मचारियाें काे प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि मई माह तक मतदाता सूची का कार्य पूरा हाे जाए और उसके बाद चुनाव की अन्य प्रक्रिया शुरू की जाए। शनिवार दाेपहर 12 बजे नपा कम्युनिटी हाॅल में प्राधिकृत कर्मचारियाें काे शिक्षा विभाग से नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद जिला निर्वाचन कार्यालय उज्जैन से वार्डवार शिफ्टिंग विलोपन व संशोधन सूची प्राधिकृत कर्मचारियों को प्रदान की गई है।
मार्किंग सूची का मिलान विधानसभा की अंतिम नामावली से कर मार्किंग सूची सोमवार को प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा स्थानीय निर्वाचन कार्यालय तहसील नागदा को दी जाएगी। प्रशिक्षण में तहसीलदार व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विनोद शर्मा, नायब तहसीलदार व नोडल अधिकारी अनु जैन, मास्टर ट्रेनर अजय सिसाैदिया, अशोक शर्मा, राधेश्याम परमार, देवेंद्र दवे, प्राधिकृत कर्मचारी सुपरवाइजर मुकेश वर्मा, सीताराम परमार आदि माैजूद थे।
नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू
सूची के मिलान से विधानसभा के नाम हाेंगे नगरीय निकाय की सूची में
मार्किंग सूची का मिलान के पीछे उद्देश्य है कि विधानसभा की अंतिम नामावली में शामिल मतदाताओं के नाम सीधे ही नगरीय निकाय की मतदाता सूची में जुड़ जाए। इन मतदाताओं काे केंद्रों पर जाकर परेशान न हाेना पड़े। इसलिए बीएलओ यानी प्राधिकृत कर्मचारियाें के माध्यम से मार्किंग सूची तैयार की जा रही है। इसमें जाे नाम अाएंगे, उन्हें नगरीय निकाय की मतदाता सूची में जाेड़ा जाएगा। इसके बाद शेष मतदाताओं के लिए नाम जाेड़ने के लिए दावे-अापत्ति की प्रक्रिया हाेगी।