- Hindi News
- National
- Mahidpur News Mp News Uncontrollable Truck Crushed Bike Driver One Killed
बेकाबू ट्रक ने बाइक चालक को रौंदा, एक की मौत
तेज गति के कारण एक बेकाबू हुए ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। ट्रक 60 फीट दूर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। वहीं इसके पहले एक अन्य बाइक चालक व राहगीर को भी टक्कर मार कर घायल कर दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वाले सभी सहम गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ग्रेनाइट से भरा एक ट्रक महिदपुर रोड की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे पुराना बस स्टैंड पेट्रोल पंप के पास ट्रक तेज गति के चलते बेकाबू हो गया। इसके सबसे पहले कढ़ाई निवासी बाइक सवार दो भाई व राहगीर को पीछे से टक्कर मारी दी। फिर एक मारुती वेन को टक्कर मारी। इसके चालक ने मारुती को संभालते हुए साइड में ले लिया। वहीं इसके पीछे चल रहा बाइक सवार महिदपुर निवासी 35 वर्षीय अमजद पिता गनी शाह चपेट में आ गया। ट्राले ने 30 फीट पर अमजद को व बाइक को घसीटते हुए करीब 60 फीट दूर तक ले गया।
इस दौरान मार्ग में खड़ी एक ओर बाइक ट्राॅले के अगले पहिए में आई। इसके बाद ट्राला पुल के पहले खंबे से टकरा कर रुक गया। हादसे में ट्राले का पहियां चढ़ने से अमजद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए। इनमें से कड़ाई निवासी दो भाई मनोहर व हरीराम पिता नगजी तथा नाहरू पिता कादर शामिल है। जिन्हें शासकीय चिकित्सालय में उपचार दिया गया। वही ट्राला चालक अजरुद्दीन पिता मुबारिक निवासी महिदपुर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक चलाने की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। हादसे के बाद करीब 1 घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से भी समस्या
पिछले कई वर्षों से नारायणा रोड चौराहे पर अतिक्रमण की समस्या से भी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन भी सजग दिखाई नहीं दे रहा है। लोगों ने बताया कि चौराहे के आसपास स्थित दुकानों की सामाग्री निर्धारित सीमा के बाहर जमा रखी है। साथ ही सड़क पर वाहन भी बेतरतीब खड़े रहते हंै। इससे पूरा मार्ग संकरा हो जाता है। ऐसे में वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती है। इसके कारण आए दिन जाम की स्थित बन रही हैं। ऐसे में रहवासियों ने मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी और स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग की हैं।
घटना के बाद चौराहे पर जमा हो गई भीड़। इनसेट में ट्रक के नीचे फंसी बाइक।
बड़ा हादसा टल गया
बेकाबू ट्रक ने जिस मारुती को टक्कर मारी उसमें बच्चे व बड़े सवार थे। चालक कृष्णा पिता गणपत ने ट्राले की टक्कर के बाद समझदारी से साइड में ले लिया। साइड में लेने के दौरान बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वरना मारुती वेन सड़क किनारे स्थित होटल में घुस जाती व बड़ा हादसा हो सकता था।
वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है
दीपक माहौर, नपा सीएमओ, महिदपुर
मृतक अमजद