- Hindi News
- National
- Mahidpur News Mp News We Should Learn To Live With Death In Front Of Us One Day We Are Sure To Go Amritarasreeji
मृत्यु को सामने रखकर जीना सीखना चाहिए, एक दिन हमें जाना निश्चित - अमृतरसाश्रीजी
हमें मृत्यु को सामने रखकर जीना सीखना चाहिए। एक दिन हम सभी का जाना निश्चित है, तो राग द्वेष को छोड़ना चाहिए। अहंकार का त्याग कर मैत्री भाव रखना चाहिए। यह बात साध्वी डॉ. अमृतरसाश्रीजी ने महिदपुर आगमन पर श्रीराजेंद्र सूरी ज्ञान मंदिर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा आत्मा भी एक दिन परमात्मा बनने वाली है, जिसने पुरुषार्थ कर मोहनी कर्मों पर विजय पा लिया वह स्वतः सब कर्मों से मुक्त होकर विजय श्री का वरण कर सिद्ध परमात्मा बन सकता है।
त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के तत्वावधान में गुरुवार को श्रीराजेंद्रसूरी ज्ञान मंदिर में धर्मसभा का आयोजन किया गया। त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के मीडिया प्रभारी नरेंद्र धाड़ीवाल ने बताया चार माह पहले भगवती दीक्षा अंगीकार कर जिवांशरसाश्रीजी का महिदपुर आगमन पर प्रथम बार केशलोच हुआ। केशलोच होने पर त्रिस्तुतिक श्रीसंघ की ओर से संघ अध्यक्ष मुकेश बांठिया ने साध्वीजी की सुखसाता पूछी।
श्री राजेन्द्र सूरी ज्ञान मंदिर में धर्मसभा साध्वीजी ने संबोधित किया।
साध्वीजी मंदसौर के लिए कल करेगी विहार
साध्वीजी डॉ. अमृतरसाश्रीजी, साध्वी श्रीनिरागरसाश्रीजी, साध्वी श्री जिवांशरसाश्रीजी शनिवार शाम को महिदपुर से महिदपुर रोड की ओर विहार करेंगे, जो ताल, जावरा, दलौदा होते हुए अप्रैल के पहले सप्ताह में गच्छाधिपति नित्यसेनसूरीश्वरजी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मंदसौर पहुंचेंगे।