महिलाएं अपना मुकाम खुद तय कर रही: एसडीएम
आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी अलग पहचान बना रही है और अपना मुकाम खुद तय कर रही हंंै। महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत प्रेस क्लब द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान में एसडीएम एकता जायसवाल ने कही।
इस अवसर पर अतिथि पुलिस एसडीओपी घनश्याम बामनिया, तहसीलदार सुरेश नागर, थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति, प्रसिद्ध शल्य चिकित्सक डाॅ. एलए कापड़िया उपस्थित थे। समस्त अतिथियों का स्वागत प्रतिक चिह्न भेंट किया। स्वागत भाषण डाॅ. नरेंद्र राजावत ने दिया। कार्यक्रम में एसडीएम एकता जायसवाल को पुष्पमाला पहनाकर नारी शक्ति सम्मान से
सम्मानित किया।
एसडीएम को सम्मानित किया।