समारोह में श्रेष्ठ कार्य करने पर महिलाएं सम्मानित
नागदा | जनसाकार समाज कल्याण समिति की अगुवाई में कोटा फाटक कार्यालय पर महिला दिवस मनाया गया। अतिथि विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष सुबोध स्वामी, गोविंद भरावा रहे। इस मौके पर नायब तहसीलदार अनु जैन, मदर मेरी स्कूल प्राचार्या मारिया शेखावत, उर्वशी राठौर, नपा कर्मी सुमित्रा शर्मा आदि का सम्मान किया। आभार सेंटर संचालक दिनेश यादव ने माना।