पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Badnagar News Mp News Women Should Be Aware For The Progress Of The Society Bose

समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक है- बोस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटियों के जन्म को हम उत्सव की तरह मनाएं। हर महिला का सम्मान करें।

हम सभी यह प्रतिज्ञा लें कि हमारे परिवार, समाज, वार्ड, शहर की प्रत्येक महिला स्वस्थ हो तो उसका परिवार स्वस्थ सुरक्षित होगा। यह बात मुरली मोरवाल ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गीता भवन में आयोजित सबला महिला सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र बांटे। प्रथम प्रसव पर माह में कन्या का जन्म होने पर अदिती को उपहार देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्यों के के लिए फातिमा व कीर्ति चौहान को भी सम्मानित किया। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष बद्रीलाल, डॉ. नरेंद्रसिंह राजावत, गजेंद्र यादव, हरिकिशन मेलवाणी, मनोहरलाल शर्मा चांद खान मौजूद थे।

महिलाओं का सम्मान करें - विधायक


भास्कर संवाददाता| महिदपुर

किसी भी देश व समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का जागरूक होना आवश्यक है। पंजाबी महिला समिति की एकता, जागरूकता काफी सराहनीय है, जो महिलाओं के उत्थान के साथ जनसहयाेग की भावना भी रखती है। यह बात बात पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश जैन बोस ने पंजाबी महिला विकास समिति द्वारा महिला दिवस पर समाज के गुरु स्व. मदनलालजी शर्मा की स्मृति में शुरू किए चिकित्सा उपकरण सेंटर पर कही।

विशेष अतिथि जसवंत सिंह, भाजपा मंडल जिला उपाध्यक्ष शिरोमणि मेहता, आशा राठौड़, उमा पांडे मौजूद थे। स्वागत गीत बालिका सिमरन गेरा ने प्रस्तुत किया। मुक्ता कालरा ने कविता पाठ किया। शिरोमणि मेहता, उमा पांडे ने समिति के कार्य की सराहना की।

समिति अध्यक्ष पुष्पा ठक्कर ने बताया सेंटर पर चोटग्रस्त व दुर्घटनाग्रस्त होने पर अल्प समय के लिए ऐसी वस्तुओं की आवश्यकता पड़ती है, जो क्षेत्र में समय पर नहीं मिल पाती। इसलिए महिला समिति की ओर से ये सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। सेंटर पर पेशेंट बेड, व्हील चेयर, वॉकर, आदि चिकित्सा उपकरण कुछ समय के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जो रोगी के स्वस्थ होने के बाद जमा करनी होगी। सेंटर का नाम हेल्पिंग हैंड्स रखा गया है। प्रेमलता शर्मा ने समिति को वाटर कूलर देने की घोषणा की गई। समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। समिति को अशोक बधवा ने दो बेड दिए।

चिकित्सा उपकरण सेंटर के शुभारंभ पर दिनेश बोस ने संबोधित किया किया।

विधायक मोरवाल ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण-पत्र दिए।
खबरें और भी हैं...