फव्वारों की बौछारों में डीजे पर झूमे युवा
शहर के साथ पूरे अंचल में शनिवार को रंगपंचमी का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। जमकर रंग और सूखा गुलाल खेला।
ठंडी हवाओं के चलते भी हुरियारों ने शहर के गांधीचौक, शांतिनिकेतन, नगर पालिका, सराफा सहित अन्य क्षेत्रों में लगे हुए फव्वारों में पानी की बौछारों में सरोबार होते नजर आए। अधिकांश नवयुवकों को टोलियां गीतों पर झूम रही थीं। जूनाशहर से निकलने वाली परंपरागत गेर नगरवासियों में रंगों की बोछार करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। सभी क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने ड्रोन कैमरे से भी निगाह रखी। सुबह से शाम तक बाजारों में दुकानें बंद रही।
पुलिस बल लगातार शहर की मुख्य सड़कों के साथ गलियों में भी घूमते रहा। गांधीचौक स्थित विधायक कार्यालय पर रंगपंचमी पर हुए आयोजन में इस बार राजनैतिक सरगर्मियों के चलते विधायक मुरली मोरवाल के न रहने से गत साल की अपेक्षा इस साल फीका माहौल रहा। कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति कम रही। वही दूसरी और भाजपा कार्यालय पर जिला मंत्री संजय शर्मा , प्रवीण यादव , भाजयुमो जिला महामंत्री रीतेश चांदी , राकेश शर्मा , कमल पांचाल सहित भाजपाइयों द्वारा सूखे रंग - गुलाल उडाया जा रहा था।
रंगपंचमी मनाते हुए शहरवासी
सात दिवसीय मेले की हुई शुरुअात
उन्हेल| रंगपंचमी पर्व पर 7 दिवसीय आनंद मेले की शुरुअात शनिवार काे न्यू बस स्टैंड परिसर के पीछे की गई। अपर तहसीलदार एमएल वर्मा, नप सीएमअाे निलेश रघुवंशी, थाना प्रभारी विपिन बाथम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगेश वर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन पाटनी आिद ने शुभारंभ किया।
गेर निरस्त, ढाेल के साथ उड़ा गुलाल
खाचरौद| कोरोना की वजह से रंगपंचमी की गेर निरस्त कर दी गई। चबूतरा चौराहे पर गुलाब सेठ मित्र मंडल द्वारा गुलाल की हाेली अामजनाें के लिए अायाेजित की। गणेश देवली, शीतला माता, नरसिंह मंदिर, ब्राह्मणीपुरा, कबाड़ीपूरा, स्टेशन रोड़, कस्बा रावल आदि जगहों पर टोलियों में पानी की बौछार के साथ गुलाल उड़ाया।