पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahidpur News Mp News Youth Concerned About Employment Should Get Right Guidance Prof Ehinger

रोजगार काे लेकर चिंतित युवा को चाहिए सही मार्गदर्शन - प्रो. अहिंगर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्तमान परिप्रेक्ष्य आज का युवा रोजगार के बारे में विचलित होने के कारण भविष्य में निर्णय नहीं ले पाता है। उस विचलन को दूर करने व एकाग्रचित करने की आवश्यकता है।

यह बात शासकीय कॉलेज में मप्र उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना के अंतर्गत स्टूडेंट ट्रैकिंग के लिए एल्युमिनी मीट व पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन में प्रोफेसर डाॅ. जाकीर उद्दीन अहिंगर ने कही। आयोजन में कॅरियर काउंसलिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पीएस पटेल ने की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. पटेल ने सम्मेलन में स्वागत संबोधन दिया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सुमन जैन ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।

डॉ. आशा सक्सेना ने छात्रों को रोजगार प्राप्त करने के लिए कॅरियर की सभी संभावनाओं के लिए आवश्यक प्रयास करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डॉ. घनश्यामसिंह, डॉ. देवेंद्र कोली, डॉ. सुनील कुमार चौधरी, डॉ. प्रज्ञा शर्मा, दीपिका श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...