पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manasa News Mp News 10 Kg Camphor To Be Burnt In Holi To Protect Against Corona Virus

कोरोना वायरस से बचाव के लिए रामनगर में 10 किलो कपूर से होगा होली पर हवन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश मे कोरोना वायरस को लेकर डर है। इसके बचाव व लाेगाें काे जागरुकता के लिए सरकार से लेकर स्वास्थ्य विभाग लगा हुअा है। वायरस के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए रामनगर वासियों द्वारा नवाचार कर हवन के माध्यम से वातावरण को शुद्ध किया जाएगा।

होली यज्ञ में करीब 10 किलो कपूर व हवन सामग्री का उपयोग किया जाएगा। जो वातावरण में फैल रहे कीटाणु को खत्म करेगा।पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में लकड़ी का नाम मात्र का उपयोग करेंगे। रामनगर की होली हर साल एक नया संदेश देती है। इसके पीछे होलिका दहन से समाज में सकारात्मक संदेश जाना चाहिए।

रामनगर में करीब 28 साल से होलिका दहन किया जा रहा है। वर्ष 2018 में गाजर घास की होलिका बनाई। अश्लील साहित्य एवं दुर्व्यसन तंबाकु, गुटखा व प्लास्टिक की होली बनाकर उससे समाज को जागरूक कर संदेश दिया था। इस बार कोरोना वायरस का लाेगाें में भय दूर करने के लिए होलिका में 10 किलो कपूर व हवन सामग्री उपयोग करेंगे।

1 हजार से अधिक कंडों से होगा दहन : हर साल होलिका के माध्यम से नवाचार कर बुरी आदतों व वस्तुओं से दूर रहने का संदेश देने वाली होलिका बनाने वाले रहवासियों ने बताया कि लकडी से होलिका दहन करने से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इसे बनाए रखने के लिए इस बार होलिका दहन में 1 हजार से अधिक कंडों का उपयोग किया जाएगा।

होलिका जल जाती है भक्त प्रहलाद बच जाता है

यहां पर होलिका दहन के दौरान होलिका की गोद में भक्त प्रहलाद होता है। जो होलिका दहन के बाद होलिका तो जल जाती है। लेकिन भक्त प्रहलाद बच जाता है। रामनगर रहवासी व होलिका के माध्यम से नवाचार कर संदेश देने का काम करने वाले कवि सुरेश प्रजापति, हरीश एनिया, राधेश्याम खाटवा, नंदु भाई, अर्जुन अडावदिया ने बताया कि हर साल नवाचार करते है। कवि प्रजापत बताते है कि हर साल इस प्रकार की अनोखी होली बनाने में करीब 3 दिन का समय लगता है। इस काम को करने के लिए सभी लोग आर्थिक रूप से मदद करते हैं।

रामनगर होलिका दहन की तैयारी करते रहवासी।
खबरें और भी हैं...