- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News 116 Lakh Families Verified But Not A Single Ineligible Retrenched
1.16 लाख परिवारों का हुआ सत्यापन लेकिन एक भी अपात्र की छंटनी नहीं
खानापूर्ति के लिए सर्वे
कर दबाव बना रहे है
राशन दुकानों से सस्ता अनाज लेने वाले परिवारों की पात्रता का सत्यापन पिछले साढ़े माह से जारी है और अब लगभग पूरा होने पर आ गया है। बावजूद अभी तक एक भी अपात्र की
छंटनी नहीं हुई और
सत्यापन के आधार पर आगे किस तरह की कार्रवाई होगी यह नीति भी स्पष्ट नहीं है। सिर्फ खानापूर्ति के लिए यह सर्वे कार्य
कर्मचारियों पर दबाव बनाकर किया जा रहा है।
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा पिछले कई सालों से बीपीएल, अंत्योदय समेत 24 प्रकार के लक्षित 1 लाख 33 हजार 292 परिवारों को उचित मूल्य दुकानों से सस्ता अनाज का वितरण किया जा रहा है। गत 21 नवंबर 2019 को शासन से इनकी पात्रता सत्यापन के आदेश जारी हुए। इसके बाद जिले में 407 दल गठित कर यह काम 28 नवंबर 2019 से प्रारंभ हो गया था। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा-उषा, सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी आदि मैदानी अमले द्वारा सतत सर्वे घर-घर जाकर किया जा रहा है।
इसमें अभी तक 1 लाख 16 हजार 335 परिवारों को सत्यापन पूर्ण हो चुका है। इसके बाद यह काम अटक गया है या फिर शेष परिवारों की जानकारी दल को नहीं मिल रही है। पिछले 5 दिनों से इसका ऑनलाइन पोर्टल भी जानकारी अपडेट नहीं बता रहा है। सत्यापन कब समाप्त होगा और इसमें परिवारों से ली गई जानकारी के आधार पर कौन लोग अपात्र माने जाएंगे इस संबंध में विभाग की अभी तक कोई अगली नीति स्पष्ट नहीं है। सिर्फ सत्यापन कराया जाकर जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराई जा रही है। इस काम उदेश्य राशन दुकानों से अपात्रों द्वारा लिए जा रहे सस्ते अनाज की बिक्री को रोकना है लेकिन वह साकार होता नहीं नजर आ रहा है। खुद विभाग के अधिकारी भी इसको लेकर अभी असमंजस की स्थिति में है। उनके पास ही शासन स्तर से अपात्रों के नाम काटने के कोई निर्देश नहीं मिले है।
अभी कोई अगले निर्देश नहीं मिले इसलिए दे रहे राशन
आर.सी.जांगड़े, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, नीमच