- Hindi News
- National
- Jeeran News Mp News 1450 Liter Spirit Seized From Pickup Driver Arrested
पिकअप से 1450 लीटर स्प्रिट जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
जीरन पुलिस ने हर्कियाखाल चौकी के वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप को रोक तलाशी ली। उसमें स्प्रिट बड़ी मात्रा में मिला। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मंदसौर तरफ से आ रही पिकअप एमपी 14 जीसी 0903 को रोककर तलाशी। जिसमें 1450 लीटर स्प्रिट मिला। इसे जब्त कर ड्राइवर रवि (21) पिता अनिल दास बैरागी निवासी खिलचीपुरा मंदसौर को गिरफ्तार किया। आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि एक बोतल स्प्रिट से 8 बोतल शराब तैयार की जाती है।
आरोपी रवि