पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsore News Mp News 15 Hospitals Will Be Planted In Ayurveda Hospitals Will Show Importance

आयुर्वेद अस्पतालों में लगेंगे 15-15 औषधीय पौधे, बताएंगे महत्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में 15-15 औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। इनसे किस तरह से घरेलू इलाज किया जा सकता है, जानकारी अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को डॉक्टर देंगे। शासन ने आयुष विभाग को आदेश जारी कर औषधीय पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि लोगों को औषधीय पौधों से घरेलू उपचार करने, आयुर्वेद अस्पतालों में औषधीय पौधे लगाए जाने के आदेश शासन से प्राप्त हुए हैं। इसमें घरेलू उपचार में उपयोग आने वाले औषधीय पौधे ब्राह्मी, हल्दी और नीम के लगाए जाएंगे। अस्पताल आने वाले लोगों को इनकी जानकारी दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...