15 महिला सफाई मित्रों का सम्मान किया
_photocaption_रतनगढ़ | महिला दिवस पर नगर परिषद ने सम्मान समारोह किया। 15 महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि टीअाई अनुराधा गिरवाल, आरक्षक लता अहीर, रचना और प्रभारी सीएमओ रउफ खान थे। अतिथियों ने महिला सफाई मित्रों को उत्कृष्ठ सफाई कार्य करने पर प्रमाण-पत्र व मिनरल वाटर केन देकर प्रोत्साहित किया। टीआई गिरवाल व महिला आरक्षक का नप ने सम्मान किया। यशवंत पाटीदार, जगदीश राठौर, राजेश पटवा, निर्मल व्यास, जगदीश छपरीबंद उपस्थित थे। संचालन भरत भाटी ने किया। अाभार स्वच्छता पर्यवेक्षक घनश्याम सेन ने माना।*photocaption*