पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News 16 Lakhs On Traders In 7 Cases Of Adulteration In The District Penalty Of

जिले में मिलावट के 7 केस में व्यापारियों पर 16 लाख रु. का जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करीब 8 माह पहले बाकलीवाल किराना स्टोर पर प्रशासनिक टीम ने छापा मारकर 20 लाख रुपए कीमत का 25 हजार किलो तेल जब्त किया था। सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल लैब भेजे थे। जहां जांच में सैंपल फेल हो गए। इसकी रिपोर्ट विभाग को मिल गई। यह मामला अब एडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। इधर, साेमवार काे एडीएम काेर्ट ने मसाला, मिर्च, तेल में मिलावट के 7 केस में एडीएम कोर्ट ने व्यापारियों पर 16 लाख रुपए जुर्माना लगाया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया 30 जुलाई 2019 काे कन्हैयालाल बाकलीवाल के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित बाकलीवाल किराना स्टोर्स छापा मारा था। 20 लाख रुपए कीमत का 25 हजार किलो तेल जब्त किया था था। जावद गोल्ड ग्राउंडनट एक्टिव का सैंपल भोपाल लैब भेजा। जांच में सैंपल फेल रहा। मिश्रा ने बताया खाद्य सुरक्षा मानक के नियम के तहत तेल संबंधित मानक बीआर रीडिंग का पैमाना 54 से 57.1 तक होना चाहिए था लेकिन वह 61.5 पाया गया। इससे पहले सुपर राजकोट तेल का सैंपल भी मिथ्याछाप रहा था।

राशि जमा ना कराई तो लाइसेंस-पंजीयन निलंबित होगा


संजीवकुमार मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीमच

जिले के इन व्यापारियों के यहां से लिए सैंपल फेल हुए, एडीएम कोर्ट ने लगाया जुर्माना

{30 मई 2019 को राज पैलेस होटल के पीछे शिव भोले इंटरप्राइजेस (संचालक राजेश एेरन) से लिए धनिया सैंपल फेल (अवमानक) रहा। 3 लाख रुपए जुर्माना।

{24 मई 2019 को कमल चौक स्थित सैनी नाश्ता स्वीट सेंटर (संचालक मुकेश सैनी) के यहां का मिर्च पावडर लूज का सैंपल फेल रहा। 1.5 लाख का जुर्माना।

{20 अगस्त को कुकड़ेश्वर के धनोतिया होम कलेक्शन (संचालक सुनील धनोतिया) के यहां फर्म का पंजीयन नहीं मिला। 1 लाख का जुर्माना।

{12 अप्रैल 2019 को भादवामाता स्थित श्री नागदा भोजनालय एंड रेस्टोरेंट (संचालक राहुल नागदा) के यहां से लोंग सेव का सैंपल लिया जो मिथ्याछाप रहा। 1.5 लाख का जुर्माना।

{29 मई 2019 को होम फ्रेश किराना बाजार एलआईसी रोड (संचालक पंकज गांधी) के यहां से पोस्तदाना सैंपल फेल रहा। 3 लाख रुपए का जुर्माना।

{23 अप्रैल 2019 को टैगोर मार्ग स्थित चौरसिया सुपारी सेंटर के संचालक सुशील चौरसिया व नीलम मसाला उद्योग धानमंडी मंदसौर द्वारा निर्मित तेजा मिर्ची (पेक) का सैंपल फेल रहा। दोनों फर्म पर ढाई-ढाई लाख का जुर्माना।

{22 जुलाई 2019 को भागेश्वर मंदिर के पास राजू दूध डेयरी (संचालक राजकुमार केशवानी) के यहां से लिया पनीर सैंपल फेल रहा। 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।

(स्रोत : खाद्य सुरक्षा कार्यालय)

30 जुलाई 2019 को बाकलीवाल किराना स्टोर से 25 हजार किलो तेल जब्त किया था। (फाइल फोटो)
खबरें और भी हैं...