पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News 38 Women Tested For Hemoglobin Sugar Blood Pressure

38 महिलाओं का हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवकार सेवा संस्थान ने दूदरसी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। 38 महिलाओं का हीमोग्लोबिन, शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच की। जांच में किसी तरह की कमी आती है तो मुफ्त इलाज किया जाएगा। संस्था सदस्यों ने गांव के प्राइमरी व मिडिल स्कूल को गोद लेकर व्हाइट बोर्ड भेंट किया।

अतिथि समाजसेवी दिनेश चौरड़िया, रेलवे के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रंजना सिंहल थे। अतिथियों ने स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। कल्पना मोगरा ने कहा पुरुष समाज नारी के प्रति सम्मान के दृष्टिकोण को स्वीकार कर ले तो लिंग परीक्षण, भ्रूण हत्या, ज्यादती, दहेज प्रताड़ना जैसे अपराध रुक जाएंगे। सचिव कृष्णा चेलावत, कोषाध्यक्ष रानी चौपड़ा, हेमलता मेहता, सुनीता मेहता, चंदा मेहता, कमला मोगरा, शिमला फाफरिया, रीता चंडालिया, संजू सहलोत, मंजू मेहता मौजूद थीं। संचालन नंदलाल पाटीदार ने किया। आभार किरण त्रिवेदी ने माना।

नवकार सेवा संस्थान ने दूदरसी गांव में लगाए शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
खबरें और भी हैं...