- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News 39a Person Is Beautiful Only By The Beauty Of The Heart39
‘हृदय की सुंदरता से ही व्यक्ति सुंदर होता है’
शारीरिक सुंदरता का काेई मतलब नहीं है। जिस व्यक्ति का हृदय सुंदर होता है वही सुंदर होता है। यह बात आचार्यश्री प्रमुखसागरजी मसा ने कही। वे तारबंगला मंदिर में श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान पूजन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने जीवन का संविधान बनाए। जीवन मे एक बार सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन कुंडल के लोगों के साथ मिलकर अवश्य कराएं। जीवन में जो भी वृत लें उसे तोड़े नहीं। आचार्यश्री ने श्रीपाल व मैना सुंदरी की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीपाल को कोषाध्यक्ष के रूप में देखकर धवल सेठ के मन में जलन हुई। उसने नाचने वाले नशे के माध्यम से श्रीपाल को बदनाम कराया। उस पर वे मौन रहे। उनकी प|ी वनमाला को विश्वास नहीं हुआ। उसने उन्हें मौन तोड़ने को कहा तो उन्होंने अपनी प|ी रनयमंजूषा से मिलकर सत्य जानने को कहा। सत्य उजागर होने पर धवल सेठ को जेल हुई। इस प्रकार जो भी घटनाएं श्रीपाल के जीवन में घटी वे सब उनके पूर्व जन्म के कर्मों का फल थी।