पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘दिव्यांग को आत्म संबल की आवश्यकता होती है’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिव्यांग को सहायता की नहीं आत्म संबल की आवश्यकता है। दिव्यांग को जीवन के हर काम में परेशानियां आती है लेकिन वे संघर्ष के साथ जीवन जीते है और अधिकारों को प्राप्त करने में सफल होते है। दिव्यांग को रोजगार के लिए ऋषभ अशोक कल्याण समिति सदैव मार्गदर्शन व उचित सेवा सहयोग प्रदान करती है। यह बात समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप वर्मा ने महिला दिवस पर विकास नगर स्थित दुर्गा वाटिका में दिव्यांग सम्मान समारोह साड़ी एवं कंबल वितरण कार्यक्रम में कही। सचिव डॉ. राकेश वर्मा, घनश्याम सेठिया, संरक्षक एमएल वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। उर्मिला मारू, आशा वर्मा, गायत्री सेठिया, शिखा सोनी, नंदा सोनी, ललिता सोनी, सावित्री सोनी, निशा सोनी, रणवीरसिंह राठौर, उर्मिला सोनी, अनिल व्यास उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...