पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News 39do Not Differentiate Between Sons And Daughters Give Them The Same Values39

‘बेटा-बेटी में अंतर नहीं करें, दोनों को एक जैसे संस्कार दें’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेटे-बेटी में अंतर नहीं करना चाहिए। दोनों एक समान है उन्हें एक जैसे संस्कार देना चाहिए, तभी सशक्तिकरण हा़े पाएगा। हम लड़कियों को तो अच्छे संस्कार देने की बात करते हैं, लेकिन लड़कों को क्यों नहीं। हमारी जिम्मेदारी है कि दोनों को समान संस्कार दे। नारी में इतनी शक्ति होती है कि वह नदी की दिशा बदल सकती है। फिर हम सही संस्कार लड़कों को क्यों नहीं दें सकते। हमें आज बेटी के साथ बहू को भी सशक्त बनाना होगा।

यह बात राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नपा द्वारा महिला दिवस पर वात्सल्य मांगलिक भवन में बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ के उद्देश्य को लेकर कार्यक्रम में अतिथि लायंस क्लब की चंद्रकांता दानगढ़, राधिका मिश्रा, सावित्री गुप्ता ने कही। नवशक्ति महिला मंडल अध्यक्ष राधा यादव, तैयबा महिला मंडल अध्यक्ष रौनक शेख, श्रीगणेश महिला मंडल अध्यक्ष टीना यादव, उन्नति महिला मंडल अध्यक्ष शाहीन बी और सामाजिक न्याय विस्तार अधिकारी सुनीता राय मंचासीन थी। समूह की अध्यक्ष व अन्य महिलाओं ने अनुभव बताए और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। नपा स्वास्थ्य अधिकारी विश्वास शर्मा, विद्युत शाखा प्रभारी श्याम टाकवाल, कन्हैयालाल शर्मा, राजेश मंगल उपस्थित थे। संचालन मिशन के राहुल श्रीवास्तव ने किया।

वात्सल्य मांगलिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
खबरें और भी हैं...