- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News 39whose Intentions Resonate With Victory He Can Achieve Heights39
‘जिसके इरादों में जीत की गूंज होती है वह ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है’
धर्मसभा में आचार्यश्री से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु।
मंदसौर | जीत के खातिर बस जुनून चाहिए, जिसमें उबाल हो ऐसा खून चाहिए। आसमान भी आएगा जमीन पर बस इरादों में जीत की गूंज चाहिए। जिसके इरादों में जीत की गूंज हाेती है वह बहुत ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। यह बात आचार्य प्रमुखसागरजी ने प्रवचन के दौरान कही।
वे शांतिनाथ जिनालय में आयोजित सिद्ध चक्र मंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ पूजन के अवसर पर डॉक्टर, वकील, सीए अाैर धर्मालुजनों को संबोधित कर रहे थे। डॉक्टर, वकील और सीए को ब्रम्हा, विष्णु और महेश बताते हुए आचार्यश्री ने कहा कि भगवान के रूप में डॉक्टर होता है। हिसाब-किताब को सही रखने के लिए सीए होता है और वकील असुर प्रवृत्तियाें का संहार करते हैं तथा बुराइयों को समाप्त करने का काम करते हैं।