पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsore News Mp News 438 Vacancies Of Teachers In Schools To Be Filled In New Session

स्कूलों में शिक्षकों के 438 पद खाली, नए सत्र में भरेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय स्कूलों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने बेहतर कदम उठाया है। इससे शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में विषय विशेषज्ञों के खाली पद नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में ही भरे जाएंगे। जिले में करीब 438 विषय विशेषज्ञों के पद खाली हैं। ये पदोन्नति और सीधी भर्ती की प्रक्रिया से भरे जाएंगे। बता दें कि पिछले वर्ष कक्षा 10वीं का रिजल्ट 68 फीसदी एवं 12वीं का 82 फीसदी रहा था। इसका कारण कहीं न कहीं विषय विशेषज्ञों की कमी रही है।

संचालनालय लोक शिक्षण विभाग के निर्देश पर जिला शिक्षा कार्यालय ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों के रिक्त पदों की जानकारी एकत्र की। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि 166 स्कूलों में शिक्षकों के 438 पद रिक्त हैं। जिला परियोजना समन्वयक लोकेंद्र डाबी ने बताया कि सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया नए शैक्षणिक सत्र से पहले पूरी कर ली जाएगी। रिक्त पदों पर मप्र शासन की गाइड लाइन के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया लागू रहेगी। 50 फीसदी रिक्त पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। वहीं बाकी के रिक्त पद पदोन्नति से भरे जाएंगे।
बताया कि उच्च माध्यमिक शिक्षकों की कमी के चलते हर साल बोर्ड परीक्षाओं को रिजल्ट बिगड़ता है। 2019 में मंदसौर जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं का रिजल्ट 68 फीसदी रहा। इसी तरह 12वीं का रिजल्ट 82 फीसदी रहा।

हिंदी का शिक्षक गणित व अंग्रेजी पढ़ाता है

देखा है कि सरकारी स्कूलों में विषय विशेषज्ञों की कमी के चलते शैक्षणिक स्तर ठीक नहीं है। गणित, अंग्रेजी, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान जैसे विषयों के पद रिक्त होने से बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट बिगड़ता है। इन पदों के रिक्त होने से व्यवस्था को संभालने के लिए हिंदी का शिक्षक गणित, अंग्रेजी पढ़ाता है। इसी तरह जीव विज्ञान का शिक्षक रसायन और भौतिकी पढ़ाता है। कला संकाय में राजनीति के विषय विशेषज्ञ को इतिहास और अर्थशास्त्र विषय का पीरियड़ लेना पड़ता है।

विषयवार रिक्त पदों की संख्या

जीव विज्ञान 40

रसायन विज्ञान 37

काॅमर्स 23

अर्थशास्त्र 34

अंग्रेजी 56

भूगोल 5

हिंदी 50

इतिहास 37

गणित 43

भौतिकी 44

राजनीति विज्ञान 37

संस्कृत 25

समाजशास्त्र 5

उर्दू 1

...और इधर, 23 को घोषित होगा 9वीं-11वीं का रिजल्ट

आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय जयश्री कियावत ने शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा परिणामों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। बताया कि 23 मार्च को 9वीं और 11वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित होगा। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 28 मार्च तक इसे विमर्श पोर्टल पर अपलोड करें। इसी के अाधार पर पूरक परीक्षा के प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...