पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

500 ग्राम अफीम जब्त, 2 युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीमच | रतनगढ़ पुलिस ने शुक्रवार रात काे एक कार से 500 ग्राम अफीम जब्त पंजा के दो युवकों को गिरफ्तार किया। टीआई अनुराधा गिरवाल ने बताया मुखबिर की सूचना पर नीमच-सिंगोली रोड पर बालाजी मंदिर के सामने नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कार क्रमांक पीबी 11 ए एक्स 2484 पहुंची। जिसे रोककर तलाशी ली तो उसमें 500 ग्राम अफीम मिली। मौके से ड्राइवर करणवीर पिता गुरुचरण जाट निवासी पटियाला पंजाब व जोगिंदरसिंह पिता अवतार सिंह जाट निवासी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि जब्त अफीम जेतपुरा फंटे के पास कोई व्यक्ति दे गया था जिसे हम पहचानते नहीं हैं। शनिवार शाम को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से 2 दिन की रिमांड पर लिया।
खबरें और भी हैं...