- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News 974 Crore Of 12607 Farmers Incentive Amount Will Be Distributed In April
12607 किसानों की 9 .74 करोड़ रु. की प्रोत्साहन राशि अप्रैल में बांटेंगे
सरकारी केंद्रों पर साल 2019 में गेहूं बेचने वाले किसानों को सरकार ने अप्रैल से गेहूं की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया। जिले के 12 हजार 607 किसानों को 9 करोड़ 74 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाना है। लंबे समय से इसकी मांग उठती रही। अंतत: सीएम ने अब घोषणा की। गेहूं बेचने वाले किसानों को प्रति क्विंटल के मान से 160 रुपए प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सरकार से आदेश जारी होने के साथ जिलास्तर पर सूची संबंधी जरूरी तैयारियां कर ली गई। सालभर की देरी पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा जाने से पहले कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को नाटक की सूझी है।
रबी सीजन 2018-19 में जिले के नीमच, जावद और मनासा ब्लाक के सरकारी उपार्जन केंद्रों में गेहूं खरीदी हुई थी। जहां 160 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि के मान से किसानों से गेहूं खरीदा। सालभर से 12607 किसानों को 9 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि का इंतजार था और जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगातार यह मुद्दा उठता रहा। अंतत: प्रदेश में राजनीतिक उठापटक के बीच कमलनाथ सरकार ने 1 अप्रैल से संबंधित किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने को लेकर आदेश जारी किया। इस बीच कृषि विभाग और सहयोगी प्रशासनिक टीम ने जिले के डाटा और सूची शासन को भेज दी है। बताय जा रहा कि किसानों से बैंक खाते संबंधी डिटेल पहले ही ली जा चुकी है, निश्चित अवधि के साथ राशि आने लगेगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कांग्रेस सरकार ने जो भी वादे किए उस पर निरंतर अमल हो रहा है। किसानों समेत हर वर्ग के लिए फैसले लिए जा रहे। वैसे हर विषय संबंधी प्रक्रिया में कुछ समय तो लगता है। सरकार को अस्थिर करने का भाजपा का खेल कभी सफल नहीं होगा।
जिले से जानकारी भेज चुके, फिर से सूची भेजी
एसएस चौहान, उप संचालक कृषि विभाग नीमच
भाजपा : मृत्यु से पहले इंसान कुछ अच्छा करता है
भाजपा के दीनदयाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा ‘बबलू’ ने कहा कांग्रेस सरकार अंतिम दिनों की ओर है। जिस तरह मृत्यु से पहले आदमी कुछ अच्छा काम करने की सोच रखता है ठीक उसी नीति के तहत कांग्रेस सरकार ने सालभर के बाद किसानों की सुध ली और प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया। इस झूठे नाटक को जनता भी समझ चुकी है। अब भाजपा मॉनिटरिंग करेगी।