हफ्ता वसूली करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार
मनासा | आए दिन नगर के होटल एवं ढाबा संचालकों से चाकू दिखाकर हफ्ता वसूली करने वाले आदतन आरोपी को ढाबे से वसूली करते हुए चाकू के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी के.एल. दांगी ने बताया बंटी उर्फ भेरूसिंह (22) पिता सौभाग्यसिंह उर्फ शोभाराम ठाकुर निवासी विवेकानंद कॉलोनी मनासा ने गत दिवस रामपुरा रोड स्थित राजपुताना ढाबे पर संचालक से चाकू दिखाकर डरा धमका कर अवैध रूप से पैसों की मांग कर मारपीट की थी। ढाबा संचालक जितेन्द्रसिंह की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।