पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garonth News Mp News A Young Man Working In Orange Market Fell From A Moving Pickup Died

संतरा मंडी में काम करने वाला युवक चलती पिकअप से गिरा, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र की संतरा मंडी में काम कर रहे एक युवक की चलती पिकअप से गिरने पर मौत हो गई।

थाना प्रभारी नरेंद्रकुमार यादव ने बताया कि रोहित पिता अमरलाल (20) निवासी खजूरीरूंडा संतरे के बगीचे में कार्य कर रहा था। इस दौरान वह संतरे से भरी एक पिकअप के पीछे बैठकर ग्राम सेमली दीवान से पावटी की ओर आ रहा था। रास्ते में अचानक वह चलती पिकअप से गिर गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। घायल रोहित को गरोठ अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परीक्षण कराकर परिजन को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...