पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1.57 लाख रुपए के नकली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीमच-महू हाईवे पर बने मारुति ढाबे पर पुलिस ने एक युवक को डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया आरोपी यूसुफ उर्फ इसुब पिता साहिनूर मुसलमान गांव बोदियाना चंदेरिया राजस्थान के पास से 200 रुपए के 785 नकली नोट के कुल 1 लाख 57 हजार रुपए जब्त किए। आरोपी इन नकली नोटों को ढाबे पर चलाने का प्रयास कर रहा था। इसकी सूचना जीरन थाना प्रभारी को मिलते ही शाम को समय 7.15 मिनिट पर उन्होंने अपनी टीम हर्कियाखाल चौकी प्रभारी एएसआई कैलाश राठौर, आरक्षक महेश जाट, पंकज पाटीदार, लोकेंद्र आर्य, श्रीपालसिंह, को सक्रिय कर दबिश दी। आरोपी के कब्जे से बाइक क्रमांक आरजे 27बीपी 7234 भी जब्त की।

आरोपी यूसुफ।
खबरें और भी हैं...