सिलाई मशीन चोरी करने वाले आरोपी को जेल भेजा
नीमच | कपड़े के कारखाने से सिलाई मशीन चोरी करने वाले आरोपी की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर जेल भेज दिया। एडीपीओ विपिन मंडलोई ने बताया 9 अक्टूबर 2019 को खड़ावदा निवासी मनीष ने बघाना थाने में सिलाई कारखाने से मशीन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान विनोद उर्फ प्रवीण (26) पिता गणपत बावरी निवासी धामनिया थाना छोटी सादड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी की ओर से जमानत आवेदन प्रस्तुत किया। न्यायाधीश सदाशिव दांगोडे ने खारिज कर आरोपी को जेल भेज दिया।