- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Adm Cheat Complains To Lokayukta Ig Property To Be Investigated
एडीएम धोका की लोकायुक्त-आईजी को शिकायत, संपत्ति की जांच की जाए
नीमच कलेक्टर अजय गंगवार की विदाई के बाद भी प्रशासनिक अमले का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे। जावद से नीमच अटैच नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने राज्य लोकायुक्त, आईजी और केंद्रीय निर्वाचन आयोग को पत्र भेजे। इसमें एडीएम वीके धोका के खिलाफ एफआईआर व संपत्ति जांच कराने व जिले से बाहर भेजने की मांग की है।। इसी तरह केंद्रीय निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में नीमच से सागर गए कलेक्टर गंगवार काे फील्ड नहीं देने की मांग की। इससे पहले चंद्रवंशी ने गंगवार-धोका पर बाढ़ आपदा राशि में भ्रष्टाचार, गांवों के नक्शे गायब करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।
केंद्र व राज्य तक भेजी शिकायतें पहुंची थी। इस खुलासे पर भाजपा के विधायक पहले ही जांच बैठाने की मांग कर चुके हैं। इसके बाद रामपुरा मामले में नोटिस जारी होने के साथ जांच शुरू हाे गई है। ‘भास्कर’ ने शुक्रवार के अंक में नोटिस की शुरुआत मामले को ‘बाढ़ राशि में हुए भ्रष्टाचार मामले में तहसीलदार तिवारी को नोटिस, प्रभावितों को क्रॉस चेक करने रामपुरा पहुंचे। शीर्षक से समाचार दिया था, जिसमें गड़बड़ी वाले प्रारंभिक चिह्नित नामों का भी जिक्र किया था।
दोनों की भूमिका गड़बड़ी वाली है
अरुण चंद्रवंशी, नायब तहसीलदार नीमच
एडीएम धोका जातिवाद-छुआछूत की भावना से करते हैं काम
नायब तहसीलदार ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त को भेजे पत्र में लिखा कि नीमच एडीएम धोका को 3 साल हो चुके। इस अवधि में उन्होंने आपराधिक चरित्र वालों का संरक्षण किया। इनका ट्रांसफर जरूरी है। जातिवाद और छुआछूत की भावना से काम करते हैं। रामपुरा बाढ़ में भ्रष्टाचार के अलावा धोका पर जूनियर प्रशासनिक अधिकारियों की सीआर खराब करने का आरोप लगाया। एडीएम धोका का रीडर में भ्रष्टाचार मामले रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका फिर भी वही कार्यरत है। तमाम शिकायतों की जांच जरूरी है। धोका के खिलाफ दूसरा पत्र लोकायुक्त को भेजा। उनके रीडर कमलेश गुप्ता का जिक्र करते हुए मामले में धोका को भी सहआरोपी बनाने की मांग की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मामले में ली राशि का ब्यौरा भी भेजा। अनुपातहीन संपत्ति की जांच करने और उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं मानसिक विक्षिप्त करार देने के मामले में एडीएम के खिलाफ आईजी को शिकायत की।
गंगवार को हटाना जरूरी
चंद्रवंशी ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजे पत्र में नीमच के तत्कालीन कलेक्टर व सागर कमिश्नर अजय गंगवार को कमिश्नर पद से हटाने की मांग की। उन्होंने लिखा गंगवार सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के खिलाफ भी टिप्पणी करते हैं। वर्तमान में प्रदेश विधानसभा में अस्थिर स्थिति है। पंचायत चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव भी प्रभावित करा सकते हैं। इनको सागर कमिश्नर पद से हटाने के साथ बाढ़ भ्रष्टाचार जैसे आरोप की जांच जरूरी है। राष्ट्र विरोधी पोस्ट डालने और शेयर करने के मामले में भी जांच हो।
मुझे कुछ नहीं कहना- -वीके धोका, एडीएम नीमच