- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Angry With Mother In Law Wife Used To Beat A Two Year Old Child Got The Reconciliation Done
सास से नाराज हो पत्नी दो साल के बच्चे को पीटती थी, करवाई सुलह
मंदसौर| आपसी विवाद में 2 साल से पति से अलग प|ी ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की कि पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। भरण-पोषण के लिए राशन नहीं देता है। मामला वन स्टॉप सेंटर पहुंचा। बुधवार को एक घंटे की बातचीत में पति-प|ी के बीच सुलह हो सकीं।
मुल्तानपुरा निवासी दंपती की वन स्टॉप सेंटर पर प्रशासक धापू गौड ने काउंसलिंग की। पीड़िता ने बताया कि पति आए दिन मारपीट करता था। सास-ससुर से अलग रहने के बाद भी वह भोजन करने सास के पास जाता था। उसके भरण-पोषण के लिए राशन नहीं देता था। इसलिए ससुराल छोड़कर मायके चली गई। जवाब में पति ने कहा कि यह अलग रहकर भी आए दिन सास से झगड़ती थी। विवाद में 2 साल के बच्चे को पीटती थी। इसलिए नाराज होकर वह मां के पास जाकर भोजन करता था। जो प|ी काे रास नहीं आया और घर छोड़कर मायके चली गई। काउंसलिंग के बाद अधिकारियों ने दोनों पति-प|ी को समझाया। कानून की दुहाई देकर नातेदारी का पाठ पढ़ाया। 2 साल के मासूम की जिंदगी का हवाला दिया। इसके बाद दोनों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार की। लिखित में आवेदन प्रस्तुत कर वचन दिया कि कभी विवाद नहीं करेंगे। हंसी-खुशी के साथ रहकर बच्चे को पढ़ाएंगे।