पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Suwasra News Mp News Animal And Agricultural Fair Will Fade With Corona Virus

पशु और कृषि मेला कोरोना वायरस से रहेगा फीका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में लगने वाले नाग महाराज का पशु एवं कृषि मेले पर कोरोना वायरस का संकट गहराया है। प्रतिवर्ष गुड़ी पड़वा से रामनवमी तक इस मेले का आयोजन होता है। मेले में देशभर से किसान और व्यापारी यहां मवेशियों की खरीदी बिक्री करने पहुंचते हैं। इसके साथ ही नगर परिषद के द्वारा इस 9 दिवसीय मेले में भव्यता प्रदान करने के लिए किसानों, व्यापारियों एवं नागरिकों के मनोरंजन के लिए झूले-चकरी, ऑर्केस्ट्रा, भजन संध्या और कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

25 मार्च से शुरू होने वाले मेले के लिए परिषद की सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। दुनियाभर में महामारी
का रूप ले चुका कोरोना वायरस का असर इस मेले के आयोजन पर भी पड़ सकता है। देशभर में होने वाले छोटे-बड़े आयोजन को शासन ने निरस्त कर दिया है। ऐसे में नगर में लगने वाले इस मेले पर संशय बना हुआ है। हालांकि परिषद के सीएमओ रमेशचंद्र सतपुड़ा का कहना है कि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। प्रशासन के द्वारा मेले आयोजन पर जो भी निर्देश दिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...