पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsore News Mp News Appointment Of Security Agency Without Investigation Had To Be Expensive A Bill Of 125 Lakh Rupees Was Handed Over

बिना जांच सुरक्षा एजेंसी नियुक्त करना पड़ा महंगा, एक माह का 1.25 लाख रुपए थमा दिया बिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधन दो साल से निजी सुरक्षा एजेंसी की शिकायतों के चलते स्थायी हल नहीं निकाल पाया है। दो माह पहले बिना टेंडर के निजी सुरक्षा एजेंसी काे नियुक्त किया। एजेंसी ने एक माह का बिल ही 1.25 रुपए लाख का थमा दिया। यह प्रबंधन काे महंगा पड़ रहा है। इसके चलते प्रबंधन ने अब नई एजेंसी के लिए टेंडर जारी किए हैं। समिति 3 साल के लिए निजी सुरक्षा व्यवस्था रखने की बात कर रही है।

पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति ने लगातार विवादों के चलते जनवरी में टेंडर निकाले। इसमें 10 एजेंसियों ने रुचि दिखाई। प्रबंधन ने उन्हें कार्य नहीं देते हुए अन्य एजेंसी को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जिससे अब तक कोई अनुबंध नहीं हुआ हैं। पहले रखी सुरक्षा एजेंसी द्वारा पांच गार्डों का बिल मात्र 45 हजार रुपए आ रहा था। नई व्यवस्था करने के बाद ठेकेदार ने 1 माह का 10 गार्डों का बिल 1.25 लाख रुपए दिया है।

अप्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड रखने के कारण पहले भी मंदिर में कई बार चेन, मंगलसूत्र, पर्स व मोबाइल चोरी हो चुकी हैं। हाल ही में प्रबंधन ने 10 लाख रुपए से 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं। अब तक चोरियां राेकने के लिए कोई भी कदम कारगर सिद्ध नहीं हो पाया है।

3 साल के लिए टेंडर निकाले हैं

नारायण नांदेड़ा, तहसीलदार
खबरें और भी हैं...