- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Aslam Sabri And Hema Naz Presented Kalam In Baba39s Glory At Nahar Syed Fair
नाहर सैयद मेले में असलम साबरी और हेमा नाज ने बाबा की शान में पेश किया कलाम
राष्ट्रीय एकता हजरत नाहर सैयद मेला के सांस्कृतिक रंगमंच पर महफिले कव्वाली का आयोजन किया गया। कव्वाली में दिल्ली के मशहूर कव्वाल हाजी असलम साबरी व नागपुर की हेमा नाज ने प्रस्तुति दी। मेला प्रांगण हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। रात 10.30 बजे शुरू हुई कव्वाली देर रात तक चली।
नागपुर की मशहुर कव्वाल हेमा नाज ने कलाम पेशकर श्रोताओं की दाद बटोरी। कार्यक्रम के प्रारंभ में मेला समिति ने नाहर सैयद बाबा के उर्स के मौके पर उनकी दरगाह पर चादर पेश की। मुख्य अतिथि मियांजी सरकार हजरत सूफी तौफिक बाबा बांसवाड़ा ने कहा कि नाहर सैयद की दरगाह कौमी एकता की प्रतीक है। यहां सभी धर्मों के लोग शीश नवाने आते हैं। जहां उनकी सभी मुराद पूरी होती है। भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि हजरत नाहर सैयद बाबा की दरगाह सभी के लिए श्रद्धा का केंद्र रही हैं। बाबा का उर्स हिंदु तिथि से मनाने की परंपरा कई सालों से दरगाह कमेटी कर रही है।
नपा परिषद इसी उर्स पर मेला का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता की भावनाओं का बढ़ाने का जो कमा कर रही है, वह सराहनीय है। भाजपा प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, प्रदेश प्रवक्ता हिदायत उल्लाह शेख, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सुराना अतिथि थे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल राठौर, जिला महामंत्री अजयसिंह चौहान, नपाध्यक्ष राम कोटवानी सहित अन्य भी मौजूद रहे। संचालन चंद्रशेखर नागदा ने किया व आभार मेला समिति रश्मि शभुसेन राठौर ने माना।
कौमी एकता मेले में कलाम सुनातीं नागपुर की हेमा नाज।
नाहर सैयद दरगाह पर तीन दिनी कौमी एकता मेले के अंतिम दिन होलिका दहन पर देर रात कव्वाली सुनते लोग।