पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemuch News Mp News Assessment Camps For Divyang Will Be Held On March 19 And 20

दिव्यांग के लिए असेसमेंट शिविर 19 और 20 मार्च को लगेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत सरकार सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय की एडिप योजना तहत एलिम्को द्वारा नि:शुल्‍क कृत्रिम अंग, सहायक उपकरणों के लिए असेसमेंट शिविर जिले में 19 व 20 मार्च को लगेंगे। जिला सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक अरविंद डामोर ने बताया कि 19 मार्च को सुबह 11 बजे से रेडक्रॉस सोसायटी दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में शिविर लगेगा। इसमें जनपद नीमच की सभी पंचायतों के दिव्यांग एवं नपा नीमच सहित नगर परिषद जीरन, जावद, डीकेन, रतनगढ, सिंगोली, सरवानिया महाराज, नयागांव, अठाना, मनासा, कुकड़ेश्वर रामपुरा, क्षेत्र के दिव्यांग लाभ ले सकेंगे। 20 मार्च को जनपद जावद अौर मनासा क्षेत्र की पंचायतों के दिव्यांग के लिए शिविर लगेगा। डामाेर ने बताया कि जिन दिव्यांग को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण की आवश्यकता है वे आवश्यक दस्‍तावेज के साथ शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते हैं।

ये दस्तावेज देना हाेंगे

मेडिकल बोर्ड का दिव्यांग का प्रमाण-पत्र 40 प्रतिशत से अधिक की छायाप्रति, प्रमाण-पत्र 5 वर्ष से अधिक पुराना ना हो, स्थायी प्रमाण-पत्र, यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड (स्वावलम्‍बन कार्ड), आधार, समग्र आईडी, राशनकार्ड, आय प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट आकार के तीन फोटोग्राफ्स के साथ शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन करवा सकते हैं।
खबरें और भी हैं...