मोरवन | नगर के नाहरसिंह माता मंदिर प्रांगण (जूनी मोरवन) में गुरुवार से सात दिनी भागवत कथा शुरू हुई। लक्ष्मीनाथ (बड़ा मंदिर) मंदिर से कलश व शोभायात्रा शुरू हुई। जो प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। जहां पं. विक्रम शर्मा के सान्निध्य में अतिथियों ने व्यासपीठ का पूजन किया। बाल किशोरी निधि दीदी ने पहले दिन सत्संग का महत्व बताते हुए गोविंद मेरो है.. भजन सुनाया। उन्होंने कहा सारे पुराणों व उपनिषदों का सार भागवत ही है। एकमात्र भागवत कथा के श्रवण से मनुष्यों को जन्म जन्मांतर के पापों से छुटकारा मिल जाता है। कथा रोज सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगी। कथा का विश्राम 19 जून को होगा।
कलश यात्रा के साथ कथा शुरू
सरवानिया महाराज | नगर में सदर बाजार स्थित चारभुजा मंदिर परिसर पर मंदिर समिति एवं नगरवासियों के सहयोग से गुरुवार काे 7 दिनी भागवत कथा शुरू हुई। सुबह 9 बजे मंदिर से बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकाली। जो प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। जहां पर भागवत कथा की पूजा की। पं भीमाशंकर शास्त्री रोज दाेपहर 12 से 3 बजे तक कथा वाचन करेंगे। शुक्रवार सुबह 10.16 बजे मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की जाएगी। मंदिर में 5 कुंडी महायज्ञ भी चल रहा है।