- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Bholiawas Performed Shramdaan In The School Premises
भोलियावास स्कूल परिसर में किया श्रमदान
नीमच | संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था ने रविवार सुबह 8 से 10 बजे तक साप्ताहिक श्रमदान एवं पर्यावरण संरक्षण जागरुकता अभियान भोलियावास में चलाया। शासकीय माध्यमिक शाला एवं आंगनवाड़ी परिसर को कचरा-गंदगी कंटीली झाड़ियों से मुक्त कर पौधों को पानी पिलाया। संस्था अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया श्रमदान कर एवं जेसीबी की सहायता सफाई की रोपित पौधों की मॉनिटरिंग की। संरक्षक नवीन अग्रवाल, रमेश मोरे, गिरधारीलाल पंवार, दीपक चंद्रवंशी, लक्ष्मीनारायण ने सहभागिता की।