- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Bone Kalash Yatra Today Members Of 18 Unclaimed Bones Will Take Haridwar
अस्थि कलश यात्रा आज,18 लावारिसों की अस्थियां हरिद्वार लेकर जाएंगे सदस्य
विजिया मित्र मंडल के सदस्य लावारिस व निराश्रित व्यक्तियों की अस्थिकलश लेकर गुरुवार को ट्रेन से हरिद्वार रवाना होंगे।
इसके पहले सुबह 11 बजे सिटी रोड स्थित मुक्तिधाम से अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। जाे प्रमुखा मार्गों से हाेते हुए स्टेशन पहुंचेगी। जहां से दाेपहर 2 बजे हरिद्वार रवाना हाेंगे। 13मार्च को सुबह 11बजे हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पहुंचकर अस्थिकलश का विधिवत मोक्षदायिनी गंगा में तर्पण कर विसर्जन किया जाएंगा।
लावारिस, निराश्रितों सहित कमजोर वर्ग के जो लोग हरिद्वार जाकर अपने पित्रों की अस्थि विसर्जन नहीं कर सकते। ऐसे लोगों की अस्थिकलश लेकर मृत आत्मा की आत्मा शांति के लिए विधि विधान से तर्पण कर अस्थियां गंगा नदी में विर्सजन के लिए हरिद्वार ले जाने का सिलसिला 22दोस्तों ने 18साल पहले शुरू किया था।
इस साल 18लोगों के अस्थिकलश लेकर जाएंगे। अब तक 530से ज्यादा अस्थि विसर्जन कर चुके हैं। मंडल के सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने बताया इस साल कुछ कम अस्थियां है।
इसका मुख्य कारण पुलिस द्वारा अज्ञात शव के डीएनए टेस्ट के लिए शव निर्धारित अवधि के लिए जमीन में गाड़ती है। जब उन शव का अंतिम संस्कार किया जाता है ताे मंडल काे सूचना नहीं दी जाती। ऐसे में उनकी अस्थियां संचय नहीं कर पाते।