- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Case Filed Against 7 People Including Husband In Dowry Torture Case
दहेज प्रताड़ना मामले में पति सहित 7 लोगों पर केस दर्ज
नीमच | दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करने पर पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर पति सहित ससुराल पक्ष के 7 लोगों पर केस दर्ज किया है। पींटूबाई पति शंभूलाल बंजारा निवासी मांगरोल चक ने सिटी थाने में रिपोर्ट कराई कि उसका विवाह थानपुरा छोटीसादड़ी निवासी शंभूलाल बंजारा के साथ बचपन में तय हो गया था। 2017 में वह उनके यहां गोना करके गई। इसके बाद से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित व मारपीट की जा रही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति शंभूलाल, ससुर जगदीश, सास केशबाई, ननंद रेखा, पेमा, समेत परिवार के भेरूलाल, शांतिलाल पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।