- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Celery And Coriander Lentil Found Adulterated In Investigation
अजवाइन और धनिया दाल जांच में मिलावटी निकला
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अक्टूबर में बस स्टैंड से यात्री बस की जांच कर धनिया, धनिया दाल व अजवाइन जब्त कर सैंपल लिए थे। भोपाल लैब से मिली रिपोर्ट में दो सैंपल फेल हो गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव मिश्रा ने बताया 10 अक्टूबर 2019 को बस स्टैंड पर जय श्री गणेश ट्रेवल्स की बस आरजे 09 -पीबी 7888 में उपज परिवहन की शिकायत जांच की गई थी। बस में धनिया, धनिया दाल व अजवाइन दिल्ली भेजी जा रही थी। 568 किलाे धनिया(सुपर बोम ब्रांड), 748 किलाे धनिया दाल (मोहन भोग कपास्या खली), 998 किलो अजवाइन (मयूर ब्रांड) कीमत 1.76 लाख रुपए थी। तीनों उपज के सैंपल लेकर जांच के लिए भाेपाल लैब भेजे थे। इसमें से दो की जांच रिपोर्ट प्राप्त मिली। धनिया दाल व अजवाइन मिथ्याछाप निकले। उक्त माल नीमच की धनलक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी व किशन कन्हैया द्वारा दिल्ली भेजा जा रहा था। धनिया सैंपल की रिपाेर्ट अाना बाकी है। फर्म किशन कन्हैया द्वारा धनिया दाल नीमच की फर्म राजदीप ट्रेडिंग कंपनी का होना बताया है। दाेनाें प्रकरण अब एडीएम काेर्ट में पेश किए जाएंगे।