प्रदेश सरकार की स्थिरता के लिए कांग्रेसजनों ने की कामना
जीरन | जीरन व हरवार सहित आस-पास के किसानों के हितों की रक्षा के लिए जीरन ब्लाॅक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांवलिया सेठ से मप्र सरकार की स्थिरता की कामना की। संकल्प लिया कि मप्र की कांग्रेस सरकार स्थिर रही तो कार्यकर्ता जीरन से सांवलिया सेठ धाम तक की पैदल यात्रा करेंगे। यह जानकारी देते हुए ब्लॉक कोंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करणसिंह जाट ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार सुबह 10बजे ग्राम हरवार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतला दहन किया जाएगा।