- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Consumers Unable To Pay Even Rs 100 Electricity Company Owes Rs 80 Crore
100 रुपए भी नहीं चुका पा रहे उपभोक्ता, बिजली कंपनी के 80 करोड़ रुपए बकाया
वित्तीय वर्ष की समाप्ति के साथ बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से बकाया बिल की राशि सख्ती से वसूलना शुरू कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी जोरों पर है। करीब डेढ़ लाख उपभोक्ताओं पर घरेलू, व्यावसायिक एवं कृषि क्षेत्र में बिजली बिल के 80 करोड़ रुपए बकाया हैं। देखने में आया कि इंदिरा गृह ज्योति योजना के तहत कई उपभोक्ता 100 रुपए का बिजली बिल भी समय पर नहीं चुका पा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता मोबाइल रिचार्ज को प्राथमिकता देते हैं लेकिन बिजली बिल का भुगतान करते समय अार्थिक मजबूरी बताते हैं।
बिजली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक कम राशि के बिजली बिल जारी करने के बाद भी आर्थिक संकट के बीच बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने के कई मामले आते हैं। इसी तरह सीतामऊ तहसील के गांव खजूरी गौड़ निवासी भंवरलाल, रामनारायण कुशालबाई, विनोद, बाबूलाल ने बताया हमारी फसलें अभी खेतों में खड़ी हैं इसलिए अभी हम विद्युत बिल जमा करवाने में असमर्थ हैं। अफीम की फसलों में भी लुनाई-चिराई का कार्य चल रहा है। घरों में अफीम की कुंडी पड़ी हुई है। बिजली कंपनी के अधिकारी 500 रुपए से अधिक बिल वाले विद्युत कनेक्शन काट रहे हैं। साथ ही नोटिस दिए जा रहे हैं कि 15 मार्च तक बिजली बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
इस तरह बिजली कंपनी काट रही कनेक्शन।
मंदसौर संभाग में ही 18 करोड़ रुपए बाकी
- एसके सूर्यवंशी, एसई, बिजली कंपनी, मंदसौर