भैंस चराने की बात को लेकर विवाद, प्रकरण दर्ज किया
नीमच | बोरखेड़ी वाले प्रहलाद अहीर के खेत पर भैंस चराने की बात को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट से सिटी थाना पुलिस ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसमें ढोलपुरा निवासी एक पक्ष के लोकेश पिता शंकरलाल अहीर की रिपोर्ट पर से अनिल पिता बबलू अहीर, बबलू पिता लक्ष्मीनारायण अहीर तथा दूसरे पक्ष के फरियादी बबलू अहीर की रिपोर्ट पर से लोकेश, कंवरलाल, बालू व राहुल पिता शंकरलाल अहीर के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना मंे लिया।