पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandsore News Mp News Daloda Malhargarh Fourlane Reduced By 46 In 1 Year

दलौदा-मल्हारगढ़ फोरलेन पर 1 साल में 46% कम हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के 55 किमी के महू-नीमच राजमार्ग पर तकनीकी कमियों के चलते पुलिस प्रशासन ने 2019 के प्रारंभ में सुधार के प्रयास किए। 55 किमी पर बने 8 ब्लैक स्पाॅट पर एक साल में 46 फीसदी मौतें कम हुई। प्रशासन ने मंदसौर सीतामऊ मार्ग पर 21 एक्सीडेंटल पाइंट चिंहित कर एमपीआरडीसी को सुधार के निर्देश दिए हैं।

तकनीकी कमियां के चलते 55 किमी के हाईवे पर हर साल 100 से ज्यादा मौतें होने पर प्रशासन ने 8 ब्लैक पाइंट चिंहित किए। इसके बाद टीमों ने निरीक्षण किए, लेकिन सुधार नहीं हुआ। 2019 में ब्लैक पाइंट पर एमपी आरडीसी से सभी पाइंट पर रेडियम रिफलेक्टर लगवाए, लेफ्ट टर्न पर विजन क्लियर कराए, हाईवे पर मिलने वाली गांव की सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए। ब्लैक कैट आई, मीडियम मार्कर लगवाए। एक साल में हादसों में मरने वालों की संख्या में 46.66 फीसदी की कमी आई है। 2018 में इन ब्लैक स्पॉट पर जहां 75 मौतें हुई थी वहीं 2019 में यह संख्या 40 रही। यहां सुधार के बाद पुलिस प्रशासन ने सीतामऊ मार्ग पर करीब 21 एक्सीडेंटल पाइंट चिंहित कर लिए हैं।

महू-नीमच हाईवे के 8 ब्लैक स्पॉट पर ऐसे आई दुर्घटना व मौतों में कमी

2018

दलौदा से मल्हारगढ़ के बीच आठ ब्लैक स्पॉट

मंदसौर जिले की सीमा से गुजर रहे महू-नीमच राजमार्ग पर आठ ब्लैक स्पॉट हैं। इसमें भावगढ़ फंटा, प्रगति चौराहा दलौदा, सोनगरी, नयाखेड़ा फंटा, एमआईटी चौराहा, मुल्तानपुरा तीराहा, गुराडिया फंटा, पिपलियामंडी चौपाटी।

सीतामऊ मार्ग पर 21 दुर्घटना संभावित क्षेत्र निकले

पुलिस प्रशासन द्वारा सीतामऊ मार्ग पर एक्सीडेंटल पाइंट चिंहित किए। पाइप फेंक्ट्री, बाजखेड़ी फंटा, चंगेरी फंटा, धमनिया, डीगांव फंटा सहित अन्य शामिल हैं। कलेक्टर मनोज पुष्प व एसपी हितेश चौधरी ने एमपीआरडीसी को सुधार के निर्देश दिए। जिसमें साइड लाइन डालकर कैट आई लगवाई। हाईवे पर मिलने वाले मार्गों पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी वाले साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

एमआईटी चौराहा। यहां सुधार के बाद हादसों में आई कमी।


2020 में आई कमी

जिले में 2019 के मुकाबले 2020 के दो माह में मौत में कमी आई हैं। जनवरी 2019 में हादसों में 19 की मौत हुई थी जनवरी 2020 में यह आंकड़ा 12 रहा। फरवरी 2019 में 14 की मौत जबकि फरवरी 2020 में 7 लोगों की ही मौत हुई।

निरीक्षण कर लिया है

धनंजय शर्मा, यातायात प्रभारी।

34%

75%

दुर्घटना


मृत्यु

2018

30%

40%

दुर्घटना


मृत्यु

2019

2019
खबरें और भी हैं...