- Hindi News
- National
- Neemuch News Mp News Decision Ineffective Sugarcane Juice Shops Started On Major Routes 4 Months Traffic Jam And Parking Will Be Problem
निर्णय बेअसर, प्रमुख मार्गों पर लग गई गन्ना रस की दुकानें, 4 माह ट्रैफिक जाम व पार्किंग की समस्या रहेगी
शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पालिका ने प्रमुख मार्गों व चौराहों पर गन्ना रस की दुकानें लगाने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद टैगोर मार्ग, दशहरा मैदान मार्ग, आंबेडकर मार्ग सहित कई जगह दुकानें लग चुकी है। नपा भी कुछ को अनुमति दे चुकी है। अब जगह बदलने के लिए नोटिस देने की बात कर रही है। यदि चिन्हित जगहों से चरखी नहीं हटाई गई तो होली-रंग पंचमी बाद कार्रवाई की जाएगी।।
शहर में टैगोर मार्ग, दशहरा मैदान रोड, मंडी रोड, फव्वारा चौक, बस स्टैंड रोड, आंबेडकर मार्ग, नीमच सिटी रोड सहित अन्य प्रमुख मार्गों व चौराहों पर गर्मी में गन्ना रस चरखी की दुकानें लगती है। अधिकांश स्थानों पर पाथवे या फुटपाथ को घेर कर दुकानें लगाई जाती है। सड़क पर ही कुर्सियां लगाकर पार्किंग बंद कर दी जाती है। शाम होते ही रोड पर कई बार यातायात बाधित होता है। सफाई नहीं रखने और गन्ने के वेस्ट(कचरें) को खुला रखने से मक्खियां होती है। नपा चंद रुपयों के लिए गन्ना रस चरखी लगाने की अनुमति दे देती है। हर साल आने वाली इस परेशानी को देखते हुए प्रमुख मार्गों व चौराहों पर यातायात प्रभावित होता है। पिछले दिनों कैंट थाने में पुलिस व नपाधिकारियों के साथ व्यापरियों की बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने, दुकान के बाहर सामान नहीं रखने और किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने, प्रमुख मार्गों व चौराहों पर गन्ना रस चरखी नहीं लगाने का निर्णय लिया था। इन दुकान काे सीआरपीएफ रोड पर लगाने अनुमति देने का निर्णय हुआ था। इसके बावजूद शहर में प्रतिबंधित किए मार्ग व चौराहे पर गन्ने की चरखी लग गई है। 42 से ज्यादा दुकानें लगी चुकी है। इसमें अल्कोलाइड कॉलोनी कॉर्नर से शो-रूम चौराहा, फव्वारा चौक से विजय टॉकीज तक दुकानें लग चुकी हैं। रंगपंचमी के बाद अाैर दुकानें लग जाएगी। इनके कारण इस बार भी इन मार्गों से निकलने वाले लाेगाें काे यातायात अवरुद्ध हाेने से परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
अनुमति नहीं देना थी
रामसिंह राठौर, टीआई यातायात पुलिस थाना नीमच
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 88 से ज्यादा गन्ना रस की दुकानें लगती हैं
सभी दुकानें हटवाएंगे
एलके सोलंकी, राजस्व अधिकारी नपा नीमच
2 किमी दूर लोग कैसे आएंगे
शहर के प्रमुख मार्गों पर गन्ना रस चरखी लगाने वालों का कहना है कि हम तो सालों से नपा से अनुमति लेकर दुकानें लगाते है। सीजन में ही दुकानें लगती है। शो-रूम चौराहा से सीआरपीएफ रोड दाे किमी दूर है। इतनी दूर ग्राहक कैसे अाएंगे।
मच्छरों को प्रकोप बढ़ता है
नपा के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गन्ना रस चरखी दुकानदार सफाई पर ध्यान नहीं देते। गन्ने के वेस्ट (छिलके) को वहीं रखने से मक्खियां ज्यादा पनपती है जाे संक्रमण फैलाने में मददगार होती है। लाेगाें के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।
टैगोर मार्ग पर कैंट थाना के सामने फुटपाथ पर कब्जा कर लगाई गन्ना रस की दुकान।