- Hindi News
- National
- Mandsore News Mp News Delhi39s Lucky Shalu Party Will Present Bhajan At The Window Window Fair
खिड़की माता मेले में दिल्ली की लक्की शालू पार्टी भजन प्रस्तुति देगी
मंदसौर | खिड़की माता मेला समिति सभापति रश्मि राठौर ने सदस्यों के साथ रविवार को काे मेला स्थल का निरीक्षण किया। नपा कर्मचारियों को मेला स्थल पर सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही शिवना नदी तट पर जाली लगाने एवं मेले से एक दिन पूर्व ही विद्युत सज्जा की बात कही ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। नपाध्यक्ष राम कोटवानी ने बताया कि 16 मार्च को शीतला सप्तमी पर्व पर सुबह 11.30 बजे लक्की शालू दिल्ली की भजन संध्या होगी। समिति सदस्य यशवंत भावसार, सरस्वती ग्वाला, आजाददेवी कोठारी, अनिता भांभी, शाकिरा खेड़ीवाला, नाजिया बेग
आदि मौजूद थे।