- Hindi News
- National
- Jawad News Mp News Demand For Lighting On Sheetla Saptami Memorandum Given
शीतला सप्तमी पर प्रकाश व्यवस्था करने की मांग, ज्ञापन दिया
बहुसंख्यक समाज ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम दीपक चौहान एवं एसडीओपी एमएल मोरे को ज्ञापन सौंपा। इसमें शीतला सप्तमी पर्व साेमवार काे मनाया जाएगा। रविवार रात 12 बजे से महिलाएं पूजा-अर्चना करने जाती है। नगर के सभी चौराहों पर पुलिस एवं पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की जाए। महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
खोर दरवाजा से कंठाल चौराहा के बीच प्राचीन शीतला माता मंदिर पर पूजा-अर्चना को लेकर महिलाएं पहुंचती है। इस मार्ग पर बैरिकेड्स लगाए जाए। प्रसाद एकत्र करने के लिए नप द्वारा ट्रैक्टर-ट्राॅली की व्यवस्था की जाए। ताकि प्रसाद एकत्र कर गाेशाला पहुंचाई जा सके। ज्ञापन का वाचन परशुराम सेना तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा किया। सांसद प्रतिनिधि विनोद पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि उत्तम तिवारी, अखाड़ा उस्ताद घीसालाल भेरावत, विहिप नगर अध्यक्ष दीपक बलदवा, राधेश्याम पाटीदार, राजेंद्र चुंडावत,अरविंद शर्मा एडवोकेट, संदीप बाफना, मनोज जोशी, राजेश बैरागी उपस्थित थे। आभार जिला गोसेवा प्रमुख प्रकाश सेन ने माना।