- Hindi News
- National
- Sawaniya Maharaj News Mp News Demand To Improve Bus Stand39s Traffic System
बस स्टैंड की यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग
आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया महाराज पुलिस चौकी में रविवार शाम को चौकी प्रभारी रंजना डावर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। सभी त्योहार भाईचारे से मनाने का आह्वान किया। सदस्यों ने बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की। एएसआई रामपालसिंह राठौड़, सांसद प्रतिनिधि शिवम राजपुरोहित, विधायक प्रतिनिधि सुरेशचंद जाट, भाजपा नगर अध्यक्ष भूपेश देवड़ा, सुरेशचंद प्रजापत, गोविंद पाल, रूपेश जैन, यासीन भाई, सलीम बादशाह, सिकंदर मोहम्मद उपस्थित थे।